*बच्चों ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत की कला उखेरी दी श्रद्धांजलि*
*दिबियापुर,औरैया।* गुरुवार को औरैया रोड पर स्थित पीबीआरपी अकादमी, दिबियापुर मे देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत अन्य सैन्य अधिकारियों के असामयिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बच्चों ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत की कला उखेरी और कैंडल जला कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर दिनेश पांडे ने कहा कि उन्होंने असाधारण साहस और लगन से देश की सेवा की, ''तमिलनाडु में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना अत्यन्त पीड़ादायक है, जिसमें हमने देश के सीडीएस (प्रमुख रक्षा अध्यक्ष) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के अनेक जवानों को खो दिया। उनका असामयिक निधन हमारे सशस्त्र बलों और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।'' उन्होंने कहा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। इसमें मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सौरव कश्यप, उप -प्रधानाचार्य प्रशांत पुरवार, एक्टिविटी टीचर दिव्या दिवाकर, प्रिया बघेल, बृजेंद्र सिंह एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know