Top News

धान खरीद केन्द्र पर किसानों ने रिश्वत मांगने का लगाया आरोप

*धान खरीद केन्द्र पर किसानों ने रिश्वत मांगने का लगाया आरोप*

 *अछल्दा, औरैया।* कई दिनों से चक्कर लगाने के बाद भी किसानों का धान नहीं खरीदा जाता है। टोकन देने के बाद भी किसानों का बगैर रुपयों के धान नहीं खरीदा जा रहा है।अछल्दा मंडी समिति में बने धान क्रय केन्द्र पर किसानों ने  कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए कहा है कि बगैर रिश्वत दिये उनका धान नहीं खरीदा जाता है।  कस्बा के नेविलगंज स्थित मंडी समिति में धान क्रय केन्द्र पर पुराना अछल्दा निवासी किसान जय नारायण ने धान क्रय केन्द्र के कर्मचारियों पर 200 रुपये प्रतिकुंटल धान खरीद पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुये कहा है कि बगैर रिश्वत दिये सरकारी केन्द्र पर धान नहीं खरीदा जाता है। जबकि टोकन नम्बर होने के बाद भी धान नहीं लेने का आरोप लगाया है। वहीं अन्य किसानों ने आरोप लगाया है कि 20 दिन पहले मिले टोकन के बाद भी धान नहीं खरीदा जा रहा है। धान उन्ही लोगों का खरीदा जा रहा है जो किसान 200 रुपये कुंटल के हिसाब से रिश्वत के तौर पर दे रहा है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने