Top News

मंदिर पर धूमधाम से रचाई गई गरीब कन्या की शादी

*मंदिर पर धूमधाम से रचाई गई गरीब कन्या की शादी*

*मोहल्ला पढीन दरवाजा स्थित शीतला माता मंदिर पर धूमधाम से हुआ विवाह*

*औरैया।* स्थानीय मोहल्ला पढीन दरवाजा स्थित शीतला माता मंदिर पर रविवार को एक गरीब युवती की शादी मोहाल की सभासद एवं अन्य लोगों के सहयोग से धूमधाम पूर्वक संपन्न हुई। वर व कन्या ने एक दूसरे को जय माल पहनाई।
       मोहल्ला पढीन दरवाजा स्थित शीतला माता मंदिर पर रविवार को जनपद कानपुर देहात थाना मंगलपुर क्षेत्र के ग्राम बीसलपुर कसोलर हाल। पता मोहल्ला पढीन दरवाजा औरैया उमेश चंद्र पुत्र देवी सिंह नायक ने जनपद कानपुर देहात थाना रूरा क्षेत्र के ग्राम सिरकोडा निवासी अनाथ आरती पुत्री स्वर्गीय सोवरन सिंह का बचपन से ही पालन पोषण किया। मुफलिसी के कारण वह अपनी साली आरती की शादी नहीं कर सके। इसी के चलते उन्होंने रविवार को मोहल्ला पढीन दरवाजा की सभासद सुनीता राठौर एवं अन्य मोहाल वालों के सहयोग से थाना फफूंद क्षेत्र के ग्राम आमपुर अड्डा निवासी उत्तम सिंह पुत्र बहादुर सिंह नायक के साथ धूमधाम पूर्वक विवाह संपन्न कराया। जिसमें बारातियों का भोजन के साथ यथोचित सम्मान किया गया। शादी समारोह के दौरान गीता देवी शर्मा, सोनी शर्मा , संजू चौबे , समेत अन्य मोहाल वालों ने पूर्ण रुप से सहयोग किया। विवाह की रस्म पूरी होने के बाद नव दंपति अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर गये। युवती के बहनोई उमेश चंद्र नायक ने बताया कि आरती के पिता कि करीब 15 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। इसके बाद मां की भी मृत्यु हो जाने पर उन्होंने ही आरती का पालन पोषण किया है। विवाह कराने के बाद अब वह अपनी जिम्मेदारी से उऋण हो गए हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने