*एक दिवसीय संगोष्ठी कार्यशाला का हुआ आयोजन*
*बिधूना,औरैया।* बीआरसी परिसर में आयोजित एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला में मुख्य अतिथि एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर ने कहा कि सरकार के द्वारा प्राथमिक शिक्षा को जहां गम्भीरता से लिया गया वही वजीफा अभिभावकों के सीधे खाते में भेजने की व्यवस्था की है। कहा कि ब्लाक स्तर से प्राथमिक स्कूलों के लिए जो सहायता की आवश्यकता होगी उसके लिये वह सदैव सहयोग करेंगे। कार्यक्रम के दौरान देश के लिए शहीद हुए आर्मी चीफ विपिन रावत एंव अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी।
बुधवार को बीआरसी परिसर में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर, विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार विकास चौधरी एवं आयोजक अवनीश यादव खण्ड शिक्षा अधिकारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि आदर्श ठाकुर ने शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में बेहतर शिक्षा को लेकर सरिहन की। उन्होंने कहा कि विद्यालय की समस्याओं के निदान के लिये ब्लाक स्तर से हर सम्भव मदद की जायेगी। उन्होंने कहा सरकार के द्वारा सरकारी विधालयों का हाँ कायाकल्प किया जा रहा है वहीं शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया जा रहा है। यही कारण है कि आज लोग सरकारी विधालयों मेँ बच्चों को पढाने में परहेज नही कर रहे है। इस अवसर पर कार्यशाला में एआरपी लाल प्रवल प्रताप सिंह, अनिल पोरवाल, सुभाष चन्द्र, इन्द्रेश तिवारी, रचना गुप्ता, ब्लाक अध्यक्ष संजय सेंगर,के के यादव, प्रमोद भास्कर, अनिरुद्ध यादव, गौरी शंकर शाक्य, प्रमोद यादव पिन्की, हरनारायण सिंह, शैलेन्द्र सेंगर, अर्चना रघुवंशी, एकता यादव, नजमा बेगम, सुधा गुप्ता, विवेक वर्मा, कैलाश, शैलेन्द्र,दिनेश सिंह, गीता राव के अलावा बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकायें मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know