Top News

पशु चोर गिरोह सक्रिय,दो किसानों की तीन भैंस चुराने की कोशिश

*पशु चोर गिरोह सक्रिय,दो किसानों की तीन भैंस चुराने की कोशिश*

*ग्रामीणों ने पांच गांव में की घेराबंदी भैंसों को छोड़कर भागे चोर*

*फफूंद,औरैया।* थाना क्षेत्र में पशु चोरों का गैंग सक्रीय हो उठा है।रविवार की रात पशु चोरों ने एक गांव में धावा बोलते हुए दो किसानों की तीन भैंस चोरी कर लीं और उन्हें लेकर भाग निकले।रात में ही भैंसों के पड़वो की चिल्लाने की आवाज पर जागे पशु मालिकों ने ग्रामीणों के साथ चोरों का पीछा किया और उनकी घेराबंदी कर ली।ग्रामीणों से घिरा देख चोर नदी किनारे भैंसों को छोड़कर भाग निकले।सूचना पर पुलिस भी पहुँच गयी और चोरों की तलाश की लेकिन उनका पता नही चला।
        रविवार की रात फफूंद थाना के गांव रानीपुर निबासी सुनील की दो भैंसे व संजू की एक भैंस घर के पास बाड़े में बंधी हुई थीं।रात करीब साढ़े ग्यारह बजे गांव में अज्ञात पशु चोर पहुंचे और किसानों की तीनों भैंस खोलकर ले गये।लगभग एक घँटे बाद वहां बंधे भैंसों के पडवे तेज आवाज के साथ चीखने लगे तो पशु मालिको की नींद खुली उन्होंने भैंसों को गायब देखा तो उसने गांव के ग्रामीणों को इकट्ठा किया और पुलिस को सूचना देकर चोरों का पीछा किया ग्रामीणों की भीड़ देख नजदीक के पांच गांव के ग्रामीणों ने भी चारों ओर से घेराबंदी कर ली जब तक पुलिस भी पहुंच गयी। अपने को घिरा देख पशु चोर केशमपुर व ताल्हेपुर के बीच नदी किनारे भैंसों को छोड़कर भाग निकले जिनकी पुलिस ने काफी तलाश की लेकिन नाकाम रही।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने