*घर में आग लगने से हज़ारों का सामान राख*
*कंचौसी,औरैया।* थाना मंगलपुर क्षेत्र के गाँव रानेपुर निवासी राजू हलवाई पुत्र सुखदेव ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मैं शादी विवाह में खाना बनाने के लिए क्षेत्र से बाहर गया था तभी मंगलवार की रात मेरे बहनोई प्रदीप उर्फ कल्लू रावत पुत्र प्रेम लाल निवासी छोटी नार थाना रसूलाबाद ने मेरी गैर मौजूदगी में घर आकर रंजिशन शराब के नशे में घर को आग लगा दी। जिससे मेरे कमरे में रखा हजारों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक व गृहस्ती का सामान एवं विस्तर जलकर राख हो गये। गांव वालों के द्वारा आग बुझाई गई। गाँव वालों के आ जाने पर उपरोक्त व्यक्ति गाली गलौज करके भाग गया। इस संबंध में चौकी इंचार्ज जितेंद्र तिवारी ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है, जांच कर शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know