*बीमारी से परेशान युवक ने यमुना नदी में लगाई छलांग*
ब्यूरो रिपोर्ट सौरभ त्यागी
कुठौंद जालौन
उरई जालौन। जनपद जालौन के थाना कुठौंद क्षेत्र चौकी शंकरपुर के निकट यमुना नदी पर बने पुल से एक युवक ने छलांग लगा दी। जैसे ही घटना की जानकारी कुठौंद थाना अध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्रा को हुई तुरंत अपने हमराहियों व शंकरपुर चौकी प्रभारी राजकुमार निगम सहित मौके पर पहुंच गए। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार युवक का नाम अवधेश सोनी 50 वर्ष पुत्र श्री कृष्ण सोनी निवासी ग्राम बावली थाना कुठौंद जनपद जालौन है। जो अपने पीछे पत्नी कुंती देवी 45 वर्ष तथा चार पुत्रों को रोता- बिलखता छोड़कर चला गया ।पुल पर खड़ी बाईक से उसके कपड़े बाईक की चाबी मोबाइल तथा एक कागज मिला जिसमे लिखा था कि में बीमारी से परेशान होकर यह कदम उठा रहा हूँ। जबकि अबधेश कस्बा कुठौंद में माधोगढ़ चौराहे पर कपड़े की दुकान किये हुए था और इसी साल प्रधानी का चुनाव भी लड़ा था। सूत्रों ने बताया कि युवक ने कूदने से पहले घर पर फोन कर सूचना दी थी। वहीं जनपद जालौन की सीमा के पड़ोसी जनपद औरैया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना अध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्रा चौकी इंचार्ज राज कुमार निगम अपने हमराहियों संतोष यादव नायूम खान और विजय पाण्डेय आदि सहित मौके पर पहुंच गए और पड़ोसी जनपद की पुलिस मदद में लगी हैं। पुलिस ने जाल डलवा दिया है वही गोताखोरों को भी लगाया गया है|

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know