Top News

सुशील पाण्डेय राजस्व बार के अध्यक्ष व रामबाबू महामंत्री निर्वाचित

*सुशील पाण्डेय राजस्व बार के अध्यक्ष व रामबाबू महामंत्री निर्वाचित* 

*औरैया 21 दिसम्बर।* राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर विगत एक सप्ताह से चल रही सरगर्मियों का पटाक्षेप आज मंगलवार को मतगणना परिणामों के बाद हो गया। जिसमें सुशील पाण्डेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रत्याशी जयनारायण शुक्ल को 16 मतों के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद हासिल कर लिया। कुल 60 मत पड़े, जिसमें सुशील पाण्डेय को 38 व जयनरायण को मात्र 22 वोट ही मिले। इसके अलावा शेष कार्यकारिणी में महामंत्री समेंत सभी 7 पदों व 4 कार्य समिति सदस्यों पर पहले ही निर्विरोध सम्पन्न हो चुके।   
आज मंगलवार को जबरजस्त गहमागहमी के बीच राजस्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए मतदान पूर्वाहन 11 बजे से शुरू हुआ और चार बजे तक चला। मतदान प्रक्रिया में कुल 60 सदस्य अधिवक्ताओं ने वोट डाले। वोट पड़ने के बाद जब गिनती शुरू हुई गिनती में मतपत्रों की छटनी होते ही सुशील पाण्डेय के मतों का गट्ठर अलग से ही भारी दिखाई पड़ने लगा। गिनती में सुशील पाण्डेय को 38 व जयनरायन को कुल 16 मत मिलने पर सुशील विजयी घोषित किये गए। इसके साथ ही पूर्व में नामांकन के बाद ही प्रत्येक पद पर सिर्फ एक ही प्रत्याशी होने की वजह से निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारी घोषित किये गए। एल्डर्स कमेटी के शिशुपाल सिंह सेंगर एडवोकेट, दीपक बाबू सक्सेना एडवोकेट, राजेश चन्द्र त्रिपाठी, सतीश चन्द्र द्विवेदी के हस्ताक्षरों से जारी पत्र में पूरी कार्यकारिणी घोषित की गई, जिसमें सुशील पाण्डेय 16 मतों से निर्वाचित घोषित किये गए, शेष उपाध्यक्ष पद पर, बलराम सिंह राजपूत, महामंत्री पद पर रामबाबू पाण्डेय, मंत्री पद पर रविन्द्र कुमार कटियार, कोषाध्यक्ष पद पर गोपाल शुक्ला, पुस्ताकालय अध्यक्ष संत कुमार अवस्थी, लेखा परीक्षक धर्मवीर त्रिपाठी, निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए। सदस्य के चार पदों पर दुलीचन्द्र, अजीत सिंह यादव, अनुज कुमार पाण्डेय व दीपकान्त भारती निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم