फोटो समाचारः
बिधूना औरैया। कोतवाली क्षेत्र के गांव रूरूगंज में गन्ने की फसल को गांव के लोगो द्वारा काट देने पर पीड़ित किसान पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई पुलिस ने जांच कर कार्रवाही करने का भरोसा पीड़ित को दिया है।
मंगलवार को रूरूगंज निवासी हरी शंकर पुत्र रधुवीर दयाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए अरोप लगाया कि गांव के ही सुनील कुमार द्वारा मेरे ही परिवार के लोगों से जमीन खरीदी थी जिसका अभी तक दाखिल खरिज नही हुआ और जबरन पूरी जमीन कब्जा कर रहें मेरे हिस्से में खड़ी गन्ने की फसल को अपने साथियों के साथ मिलकर सोमवार को काट दी। जब हम लोगों को जानकारी हुई मौके पर पहुंच कर गन्ने की फसले काटे जाने की बात कही तो विपक्षी द्वारा गाली गलौज कर मारपीट करने पर आमदा हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर जांच कर कार्रवाही का भरोसा दिया है।इस सबंध में कोई जानकारी नही अगर कोई ऐसा मामला हैं पुलिस जांच कर कार्रवाही करेगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know