Top News

मंदिर के सामने हो रहे निमार्ण को पुलिस ने रोका

*मंदिर के सामने हो रहे निमार्ण को पुलिस ने रोका* 

*कंचौसी,औरैया।* दिबियापुर थाना व कंचौसी चौकी के अंतर्गत  पुरवामहिपाल रेलवे स्टेशन के पास शिव मंदिर के सामने बगल मे निवास कर रहे  राम कुमार पुत्र रामनाथ बरामदा बनाकर दीवार का निर्माण करा रहे है,जिस पर मोहल्ला के दुर्गेश अग्निहोत्री व पुत्र समीर,पीयूष  आदि मंदिर पर आने जाने का रास्ता बंद करने को लेकर विरोध  करते हुये जबरजस्ती निर्माण को रोकने की मांग स्थानीय पुलिस से की है ,जिस पर आज मौके पर स्थानीय पुलिस ने जानकारी की, जब कि निर्माण करा रहे राम कुमार अपने पूर्वजो द्वारा दशको पहले बनाये गये मंदिर पर पत्थर आदि लगाकर जीर्णोद्धार करने की बात कह रहे है ,जिसका पिछले दिनो उपजिलाधिकारी बिधूना से आदेश भी लाये है  कंचौसी चौकी प्रभारी प्रेम शंकर यादव दोनो पक्षो को शांति करते हुए  वरिष्ठ आधिकारियो को अवगत कराते हुए काम बंद कराकर निर्माण से पहले जिले के अधिकारियो से निर्माण का  आदेश लाने के बाद ही निर्माण करने के लिए कहा है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم