Top News

सूने घर में बदमाशों ने लाखों रुपये की नगदी और आभूषण पार किए

सूने घर में बदमाशों ने लाखों रुपये की नगदी और आभूषण पार किए

संवाददाता बल्लू शर्मा बिधूना औरैया

औरैया जनपद के एरवाकटरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हरचंदापुर में एक पूर्व सैनिक के घर से बदमाशों ने लाखों रुपए की नकदी और आभूषण संदिग्ध हालातों में तिजोरी का ताला खोल कर पार कर दिए जबकि परिजन एक शादी में गए हुए थे।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील बिधूना मुख्यालय से मात्र 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम हरचंदा पुर में पूर्व सैनिक सुनील कुमार अपने परिजनों के साथ रहते हैं गत 4 दिसंबर को वह अपने साले की शादी में परिवार सहित ग्वालियर मध्य प्रदेश गए हुए थे घर में ताले लगे हुए थे गत दिनों मैं अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर में रखी अलमारी के लॉकर का ताला तोड़कर उसमें रखा ₹150000 नगद और लगभग 10 लाख से अधिक रुपए का सोने का सामान चोरों द्वारा पार कर दिया गया इसकी जानकारी आज परिजनों को वापस आने पर हुई आनन-फानन में सूचना थाना एरवाकटरा को दी गई जहां पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जरूरी छानबीन की और साक्ष्य जुटाने की कोशिश की जय स्वामी सुनील कुमार द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि नगद पैसों के साथ ही चोर सोने के हार, मंगलसूत्र, अंगूठी, टीका, चैन आदि पार कर दिया। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष एरवा कटरा ने बताया कि मामले की छानबीन का जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है और नजदीकी लोगों का हाथ होने की आशंका है जल्द ही हम मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। हम सेवानिवृत्त सैनिक परिजनों के साथ हैं दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने