Top News

व्यापार मंडल व जन अभियान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

*व्यापार मंडल व जन अभियान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत*

*औरैया।* प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल व जन अभियान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला के गुरुवार को औरैया शहर पहुंचने पर व्यापारियों ने राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश व देश में कई पार्टियों की सरकारें आईं और चली गईं लेकिन किसी ने भी व्यापारियों के हितों पर ध्यान नहीं दिया। कहा कि अब व्यापारियों की पार्टी मैदान में आ गई है। यह पार्टी व्यापारियों के सहयोग से प्रदेश में विधान सभा चुनाव लड़ेगी और जीतेगी भी। कहा कि अब व्यापारियों के हितों की अनदेखी करने वाली सरकारों को सबक सिखाया जाएगा। उन्होंने 2022 में प्रदेश में बनने वाली सरकार में जन अभियाान पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका के होने का दावा किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क किनारे रेहड़ी लगाने वालों को चुनाव आते ही विभिन्न पार्टियां अपना वोटर कहने लगती हैं। जबकि चुनाव जीतने के बाद उनको रेहड़ी से खदेडऩे का काम किया जाता है। कहा कि सत्ता में आने पर रेहड़ी वालों को स्थायित्व दिलाया जाएगा। महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा, व्यापारी आयोग का गठन किया जाएगा। महंगाई को दूर किया जाएगा। साथ ही छोटे-बड़े व्यापारियों के हितों को सर्वोपरि रखा जाएगा। अब तक 118 व्यापारियों के चुनाव लडऩे के लिए आवेदन पत्र प्राप्त हो चुके हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने औरैया शहर के मोहल्ला महावीरगंज निवासी व्यापारी नेता ब्रजेंद्र गुप्ता को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने की घोषणा की। साथ ही कहा कि जन अभियान पार्टी के लिए जो भी प्रत्याशी चयनित जाएगा, उसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता की अहम भूमिका होगी। इससे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का जालौन रोड स्थित होटल सांई पैलेस में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, प्रदेश सचिव अखिलेश सक्सेना, विनय पुरवार, धर्मेंद्र यादव, नीरज पोरवाल, जाहर सिंह प्रधान नरोत्तमपुर, प्रधान खानपुर लारा, गल्ला मंडी आढ़त संघ महामंत्री जमाली सिंह, जसोदा नंदन समेत भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم