*कप्तान के आदेश पर मार्ग दुर्घटना का मुकदमा दर्ज*
*अजीतमल,औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के भीखेपुर नेशनल हाइवे पर वाहन का इंतजार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर घायल कर दिया था जिसमें युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी।युवक के पिता ने एसपी को तहरीर देकर मार्ग दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कराया।
अयाना थाना क्षेत्र के मिलक, सेंगनपुर निवासी जगत नारायण पुत्र घासीराम ने एसपी को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया है कि मेरा पुत्र अनुज 9 अक्टूबर 2021 को कही जाने के लिए भीखेपुर हाइवे पर वाहन का इंतजार कर रहा था तभी तेज रफ्तार से चली आ रही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर घायल कर दिया था।जिसमें उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी थी।कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर मार्ग दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know