घनश्याम सिंह
औरैया
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने शक्ति केंद्रों पर जाकर स्वच्छता अभियान चलाया।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर के भव्य उद्घाटन के उपलक्ष में मंडल संयोजक भारतीय जनता पार्टी विमल द्विवेदी, मंडल प्रभारी सर्वेश भदौरिया,जिला पंचायत सदस्य वासुदेव प्रजापति, मंडल उपाध्यक्ष जय प्रकाश अवस्थी, शक्ति केंद्र प्रभारी मड़हादास पुर नलनीश पांडे तथा राजू दोहरे आदि ने शक्ति केंद्र मड़हा दासपुर, शक्ति केंद्र याकूबपुर, पिपरौली शिव आदि में साथियों सहित जाकर स्वच्छता अभियान चलाया,इस मौके पर भाजपा नेताओं ने शक्ति केंद्रों पर झाड़ू लगाकर साफ सफाई की और जनसमूह को स्वच्छता अभियान का संदेश दिया, इस मौके पर मंडल संयोजक विमल द्विवेदी,मंडल प्रभारी सर्वेश भदौरिया ने कहा कि स्वच्छता बिना मनुष्य का जीवन सुरक्षित नहीं है इसलिए समस्त जनमानस को अपने गांव मुहल्लों में स्वच्छता बनाए रखनी है
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know