*मांगे नही मानी तो पूर्ण हड़ताल पर जायेगे फार्मासिस्ट*
*अजीतमल,औरैया।* डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आवाहान पर वेतन विसंगति दूर करने, उपकेन्द्र पर पद सृजन करने, रिक्त पदों पर फार्मेसिस्ट की नियुक्त करने, चिकित्सा का विधिक अधिकार देने समेत 20 सूत्रीय मांगो को लेकर चल रहे प्रदेश व्यापी आंदोलन के तीसरे चरण के क्रम में पॉचवे दिन भी दो घंटे का कार्य वहिष्कार एवं प्रर्दशन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अजीतमल पर भी जारी रहा।
मंगलवार को प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप सेंगर ने कहा कि यदि सरकार ने हमारी जायज मांगे नही मानी तो 17 दिसम्बर से पूरे प्रदेश के फार्मेसिस्ट पूरी तरह से कार्य करना बन्द कर देगे। सिर्फ आकस्मिक सेवा एवं पोस्टमार्टम का कार्य करेंगे। आदोंलन को फार्मासिस्ट अजय पाल, सुरेन्द्र गौतम, श्यामबाबू सचान, अभिषेक चतुर्वेदी आदि ने भी सम्बोधित करते हुये कहा कि लगातार चल हे आन्दोलन के बाद भी अगर मांगे पूरी नही हुई तो पूर्ण हड़ताला पर जाना हम लोगों की मजबूरी होगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know