*बस की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, दी तहरीर*
*अजीतमल,औरैया।* ईको कार चालक ने, स्कूल बस द्वारा टक्कर मारकर कार को क्षतिग्रस्त कर दिए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला विद्यानगर निवासी अमित कुमार पुत्र योगेश ने तहरीर देते हुए बताया कि वह शनिवार की सुबह अपनी कार से जा रहा था। तभी अजीतमल हाईवे किनारे स्थित एक निजी स्कूल के बस चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उसकी कार में पीछे की ओर से टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कोतवाली पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know