Top News

जब धरती पर पाप बढ़ते हैं तब तक भगवान अवतार लेते हैं-आचार्य

*जब धरती पर पाप बढ़ते हैं तब तक भगवान अवतार लेते हैं-आचार्य*

*बिधूना,औरैया।*  समाज सेवा समिति के तत्वाधान में कस्बे के जवाहर नगर वार्ड में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में भागवताचार्य जगमोहन तिवारी ने कहा कि जब धरती पर पाप बढता है तब-तब धरती पर भगवान धर्म की रक्षा के लिये अवतार लेते है। उन्होंने कहा कंस ने जब अधर्म की सभी हदें पार कर दी तब भगवान कृष्ण ने धर्म की रक्षा के लिये उसका अंत कर दिया।
 कस्बे के जवाहर नगर में आयोजित श्रीमद्भागवत महोत्सव में आचार्य जगमोहन तिवारी ने प्रवचन कर लोगो को धर्म के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि अधर्मी व्यक्ति की अल्प आयु होती है जब कि धर्म की राह पर चलने बाले व्यक्ति का जीवन सुखमय होने ने साथ उसपर ईश्वर की कृपा बनी रहती है। उन्होंने कहा अन्याय और अन्यायी व्यक्ति धर्म और समाज के लिये सर्वाधिक हानिकारक होता है। धार्मिक महोत्सव में बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रोताओ ने भागवत पण्डाल में पहुंचकर प्रवचन सुने।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم