*बस की टक्कर से ऑटो सवार 4 सवारियां घायल*
*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड पर रविवार की भोर बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो सवार 4 सवारियां घायल हो गई। घायलों को सरकारी एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शहर के हाईवे रोड पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह धान मिल के सामने रविवार की भोर करीब साढे 3 बजे एक बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो सवार सूरज 26 वर्ष पुत्र जंग बहादुर सिंह व आनंद 32 वर्ष पुत्र मुकेश कुमार निवासीगण मोहल्ला गोविंद नगर औरैया एवं अरुण 25 वर्ष पुत्र बेटालाल निवासी ग्राम उदनापुर थाना दिबियापुर तथा सर्वेश 40 वर्ष पुत्र बाबूराम निवासी निवासी तुलसी की मड़ैया थाना दिबियापुर औरैया घायल हो गये। दुर्घटना की सभी घायलों को सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया , जहां पर उनका इलाज चल रहा था। टक्कर मारने के बाद बस चालक बस समेत मौके से भाग जाने में सफल रहा।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know