*29 लोगों को किया गया कायाकल्प अवार्ड से सम्मानित*
*अजीतमल,औरैया।* सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात कर्मचारियों में से 29 कर्मचारियों को कायाकल्प योजना के तहत प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । यह अवार्ड, कायाकल्प योजना अंतर्गत तुलनात्मक परीक्षण में सीएससी अजीतमल के प्रथम आने के उपलक्ष्य में दिए गए।
सीएचसी/पीएचसी में साफ सफाई, फाइलों व कागजातों के रखरखाव, डाटा की सही और समय से फीडिंग के अलावा कोविड-19 के दौरान नियमों का अनुसरण करने व लोगों को अनुसरण करवाने, क्षेत्र में आशाओं/एएनएम व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों की मदद से परीक्षण, दवाओं का वितरण व लेखा जोखा रखने के साथ साथ महत्वपूर्ण वेक्सीनेशन के प्रति सजगता,सक्रियता और लक्ष्य प्राप्ति के लिए धरातली निरीक्षण, विभाग द्वारा करवाया गया था। उत्तर प्रदेश में जनपद की अजीतमल सीएचसी को इस परीक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रथम स्थान दिया गया था। सीएमओ अर्चना श्रीवास्तव के निर्देशन में सीएचसी अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने कर्मचारियों की लगन से सीएचसी अजीतमल को प्रथम स्थान मिलने पर अजीतमल कस्बा स्थित शिवशक्ति गेस्ट हाउस में एक कार्यक्रम के तहत, कर्मचारियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने बताया कि शासन द्वारा चलाई गई कायाकल्प योजना के तहत, किये गए सर्वे में सीएचसी अजीतमल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। सीएचसी अजीतमल के 29 लगनशील कर्मचारियों/डॉक्टरों को, सीएमओ के निर्देशन में अवार्ड/प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया है। इस दौरान डॉ0अवनीश कुमार, डॉ0 मनीष पुरवार, डॉ0 अंशु कुशवाहा, डॉ0 सौरभ, डॉ0 ओमवीर सिंह, डॉ0 जितेंद्र, डॉ दिलीप जोशी, गिरेन्द्र सिंह, अनीश कुमार, जितेंद्र सिंह, प्रतिरक्षण अधिकारी शिवाजी पांडेय, संजीव सेंगर, मनीष त्रिपाठी सहित सीएचसी समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know