*25 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा चित्रांश सभा का वार्षिकोत्सव*
*औरैया।* चित्रांश सभा औरैया के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि चित्रांश सभा का वार्षिकोत्सव 25 दिसंबर 2021 दिन शनिवार को 11 बजे से स्थान- ईशा वाटिका में धूमधाम से मनाया जाएगा।
बैठक में कार्यक्रम को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले चित्रांश व्यक्तियों का सम्मान किया जाएंगा।वार्षिकोत्सव में वर्ष 2019-20 2020-21 के मेधावी छात्र- छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। सभा के जिला अध्यक्ष शिव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभा अपने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का भी सम्मान करेगी, और समाज में प्रतिभाओं को निखारने के लिए नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का भी आयोजन कराएगी। सभा के महामंत्री राहुल सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कार्यक्रम ईशा वाटिका गेस्ट हाऊस में 25 दिसम्बर को समय 11 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम समाप्ति के बाद समस्त चित्रांश परिवार सायं कालीन भोजन के उपरांत ही घर जाए। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक विकास सक्सेना ने सभी चित्रांश बंधुओं से कार्यक्रम में समय से पहुंचने की अपील की। जिससे कार्यक्रम सुचारू रूप से शुरू कराया जा सके व कार्यक्रम में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए मास्क लगाकर अवश्य आए। इस मौके पर संस्था के संरक्षक बुद्धसेन सक्सेना, ज्ञान सक्सेना, सुभाष श्रीवास्तव,राकेश प्रकाश सक्सेना ( एडवोकेट) पुर्व अध्यक्ष भीमसेन सक्सेना, व कार्यक्रम के संयोजक दीपक सक्सेना, सन्तोष सक्सेना, मनोज श्रीवास्तव, अशोक बाबू श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, अरुण सक्सेना, राजेश सक्सेना, राघवेंद्र सहाय, राजीव सक्सेना, राकेश श्रीवास्तव , अखिलेश सक्सेना सहित सभा के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know