औरैया पुलिस व आबकारी संयुक्त टीम ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाया अभियान
स्थान-:-औरैया
रिपोर्ट-:-बल्लू शर्मा
औरैया-यूपी के औरैया जनपद में आज अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया जिसमें सदर कोतवाली पुलिस व आबकारी संयुक्त टीम द्वारा पछिया बस्ती में आज दबिश दी गई। दबिश के दौरान दोनों टीमों को सफलता प्राप्त हुई है जिसमें 30 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है और शराब बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं जिसमें की सिलेंडर चूल्हा रेगुलेटर और 500 ग्राम यूरिया मिला है जिसमें टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है इसका नाम सुल्तान सिंह है और इस तरीके के अभियान है जो अवैध शराब बनाते हैं उनके खिलाफ लगातार अभियान चलते रहेंगे और आगे भी इसी तरीके से पुलिस दबिश देती रहेगी इस मौके पर जे एन सिंह आबकारी निरीक्षक, पदम प्रकाश,उपनिरीक्षक प्रशांत सिंह ,उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार के साथ अन्य पुलिस बल मौजूद रहा!
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know