Top News

वीजीएम डिग्री कालेज मतदान केन्द्र पर मतदाता सूचियाँ देखते वोटर

फोटो समाचार-
फोटो परिचय_ वीजीएम डिग्री कालेज मतदान केन्द्र पर मतदाता सूचियाँ देखते वोटर
एक तिहाई बूथों से बीएलओ नदारत
एक वार्ड के मतदाताओं के नाम कई बूथों में शामिल 
दिबियापुर।शनिवार को नगर क्षेत्र के कई बूथों पर बीएलओ के न बैठने से मतदाता सूची में नाम बढ़वाने वाले लोग भटकते रहे।वीजीएम महाविद्यालय  मतदान केन्द्र के कुल पाँच बूथों में से तीन बूथों पर बीएलओ बैठे जबकि बूथ संख्या 114 व 115 के बीएलओ नदारत रहे। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय (मिडिल) के कुल पाँच बूथों में आजाद नगर के बूथ संख्या-120 के बीएलओ भी गैर हाजिर मिले। ज्ञात रहे कि इस माह की पहली तारीख से पूरे नवम्बर तक मतदाता सूचियों के पुर्नरीक्षण का कार्य चल रहा है जिसके तहत 7नवम्बर के अलावा  13 नवम्बर,21नवम्बर तथा 27 नवम्बर को सम्बधित बीएलओ तथा पदाभिहीत अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा निश्चित की गयी तिथियों पर बैठना है लेकिन बीएलओ के पूरे समय मतदान केन्द्र पर न मिलने से अभियान की सफलता पर प्रश्नचिन्ह लग रहे हैं।दिबियापुर उत्तरी क्षेत्र के उक्त दोनों मतदान केन्द्र पर पहले कुल नौ बूथ थे लेकिन मिडिल स्कूल मतदान केन्द्र पर एक  नया बूथ बढाये जाने से अब यहाँ भी पाँच बूथ हो गये हैं।उधर एक हजार से अधिक मतदाता वाले बूथों से बढ़े हुये वोटर के नाम नये बूथ में शामिल करने से लोगों को अपने नाम सूचियों में ढूढ़ने से भी नहीं मिल रहे हैं।कई लोगों के वोट तो दूसरे मतदान केन्द्र की सूचियों में दर्ज है। इस सम्वध में आजाद नगर निवासी सचिन तथा राणा नगर निवासी गोविन्द पोरवाल के नाम निर्धारित बूथ पर नहीं मिले उन्हें दूसरे मतदान केन्द्र पर भटकने के बाबजूद अपने वोट नहीं मिले।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने