Top News

गरीबो के संग खुशियां बाटने पहुची दिबियापुर पुलिस

*गरीबो के संग खुशियां बाटने पहुची दिबियापुर पुलिस*

*पुरवा समाधान सीएमओ कार्यालय के निकट रहने वाले गरीबो के चेहरे पर मुस्कान व खुशी का कारण बनी पुलिस*


दीपावली के त्यौहार पर गरीबी की मार झेल रहे गरीबों का उस वक्त खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब थाना दिबियापुर पुलिस उनके साथ त्योहार मनाने और खुशियां बांटने पहुचे 

इस दौरान मौके पर थानाध्यक्ष विकास राय एसआई मोहम्मद शाकिर , प्रदीप अवस्थी, प्रमोद सागर , निशा चौधरी ,नीरज शर्मा  व हमराह मनवीर , सचिन नरेंद्र व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।

गरीब बच्चे पुलिस से मिठाई व पटाखे पाने के बाद ख़ुशी से झूम उठे बस्ती में रहने वाले युवक  ने कहा की जब हम लोगों ने पुलिस की गाड़ी गांव की तरफ आते देखा तो डर कर भागने लगे लेकिन पुलिस गांव पहुच कर बच्चों को मिठाईया व पटाखे  बांटने लगी तो हम लोग भी मिठाईया व पटाखे लिया । पहले हम लोग पुलिस से बहुत डरते थे लेकिन आज जो काम पुलिस वालो ने किया है इससे अब हम लोगों के मन से पुलिस का डर कम हुआ है और उनके प्रति विश्वास जागा है ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم