Top News

उच्च प्राथमिक विद्यालय सूखाताल विकास खण्ड बिधूना जनपद औरैया में धनतेरस के अवसर पर दीपावली के अवकाश से पूर्व बच्चों द्वारा रंगोली

 उच्च प्राथमिक विद्यालय सूखाताल विकास खण्ड बिधूना जनपद औरैया में धनतेरस के अवसर पर दीपावली के अवकाश से पूर्व  बच्चों द्वारा रंगोली बनाना  तथा दीपदानोत्सव का भव्य  कार्यक्रम आयोजित किया गया और विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद भास्कर तथा ग्राम पंचायत धनवाली के प्रधान भानु प्रताप सिंह के द्वारा सामूहिक रूप से रसोइयों को सम्मानित किया गया व बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन तथा पुरस्कार वितरण भी किया गया। सभी को मिष्ठान वितरित कर दीपावली का त्योहार सौहार्द पूर्ण वातावरण में आपसी भाई चारे के साथ मनानें व पर्यावरण में संतुलन बनाये रखने हेतु पटाखे न चलाने तथा सभी के जीवन में अपने प्रकाश कुंज के द्वारा जनमानस को खुश रखने का संदेश भी दिया गया।  इस अवसर पर  प्रधानाध्यापक प्रमोद भास्कर के अतिरिक्त प्रधान भानु प्रताप सिंह SMC अध्यक्ष शिवपाल सिंह , ममता पल स0 अ0, शमशाद अहमद  काजल यादव  निर्देश कुमार आदि  सभी शिक्षक कर्मचारी  व रसोइया  उपस्थिति रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने