Top News

साइकिल सवार छात्रा को टैंकर ने मारी टक्कर गम्भीर रूप से घायल

*साइकिल सवार छात्रा को टैंकर ने मारी टक्कर गम्भीर रूप से घायल*

*थाने के सामने की घटना,पुलिस ने अपनी गाड़ी से कराया अस्पताल में भर्ती*

*फफूंद,औरैया।* कस्बा में स्थित एक विद्यालय से पढ़ कर अपने घर जारही साइकिल सवार छात्रा को थाने के सामने एलपीजी लोड करके जारहे टैंकर ने टक्कर मार दी जिससे छात्रा गम्भीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना क्षेत्र के गांव हज्जी का पूर्वा निवासी ग्यारह वर्षीय छात्रा महक पुत्री हनीफ कस्बा में स्थित डॉ0 जाकीर हुसैन इस्लामिया इंटर कालेज में कक्षा सात की छात्रा है। शनिवार को विद्यालय की छुट्टी होने पर साइकिल से अपने घर जारही थी, जैसे ही औरैया मार्ग पर थाने के सामने पहुची तभी पाता प्लांट से एलपीजी गैस लोड करके उन्नाव जा रहे टैंकर ने पिछे से छात्रा के पैरों पर चढ़ा दिया जिससे छात्रा बुरी तरह घायल हो गई। आस पास के लोगो ने किसी तरह टैंकर के ड्राइवर को पकड़ लिया तथा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मौके पर पहुची पुलिस ने अपनी गाड़ी से छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से बहार के लिए रिफर कर दिया गया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم