Top News

सांसद जी ने मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की बैठक





*सांसद जी ने मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की बैठक।*

*औरैया 03 नवम्बर 2021*  मुख्यमंत्री जी के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर लोकसभा सांसद इटावा श्री रामशंकर कठेरिया ने जिला पंचायत अध्यक्ष औरैया श्री कमल दोहरे, बिधूना विधायक प्रतिनिधि श्री देवेश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह व मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अर्चना श्रीवास्तव व अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। सांसद जी ने जिलाधिकारी को समय से सारी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिये। इसके पहले उन्होने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। जहां पर उन्होने जनता हेतु समस्त मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم