Top News

एडीएम ने किया बूथों का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।

एडीएम ने किया बूथों का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।

निरीक्षण में एक BLO अनुपस्थित मिले।

औरैया- मतदाता पुनरीक्षण अभियान के द्वितीय चरण यानी आज 13 नवम्बर को अपर जिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रेखा एस चौहान ने मतदाता बूथों का सघन निरीक्षण किया। बूथों पर मौजूद BLO को सक्रियता के साथ कार्य सम्पन्न करने के निर्देश देते हुए उन्होंने नए मतदाताओं को जागरूकता का पाठ भी पढ़ाया।
   दिबियापुर विधान सभा क्षेत्र के गांव अजमतपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्थापित बूथ संख्या 143 का निरीक्षण करने पहुंचीं अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ने बूथ लेवल ऑफिसर्स को कार्य में सक्रियता व सावधानी बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि BLO गांवों में घर घर जाकर सर्वे करें और उसे रजिस्टर में दर्ज भी करें।इसके अलावा गांवों में मतदाता सूची को पढ़कर भी सुनाएं। 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवक/ युवतियों का नया वोट बनाने के साथ ऐसे लोगों का नाम विलोपित भी करें जिनकी मृत्यु हो गई है या फिर जो अब अब में नहीं रहते हैं। उन्होंने कहा कि शादी होकर ससुराल में जा चुकी लड़कियों का भी वोट काटा जाय साथ ही जो बहुएं ससुराल आयी हों और यदि अभी तक उनका वोट नहीं है तो उनका भी मतदाता सूची में नाम जोड़ा जाए।
गौरतलब है कि अजमतपुर ऐसा गांव है जहां मतदाताओं का लिंगानुपात अत्यंत कम है। ADM ने इस पर चिंता जताते हुए उपस्थित BLO  को निर्देशित किया कि गांव में 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके प्रत्येक व्यक्ति का वोट बनाकर इसमे सुधार किया जाय।
बूथ न. 110 का निरीक्षण करने पहुचीं ADM को वहां का BLO अनुपस्थित मिला। इस पर घोर नाराजगी जताते हुए उन्होंने BLO के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी श्रीमती चौहान ने दिबियापुर विधान सभा क्षेत्र के ककोर बुजुर्ग, नगला जय सिंह, वैदिक इंटर कॉलेज दिबियापुर आदि बूथों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने