*तीन दिन बाद भी पुलिस के हत्थे नही चढ़ा हत्यारा भाई*
*जमीन के विवाद के चलते सगे छोटे भाई की कुल्हाड़ी मार कर की थी हत्या*
*अजीतमल,औरैया।* तीन दिन पहले क्षेत्र के गणेश पुरवा गांव में युवक की हत्या के दर्ज मामले में, हत्यारोपी भाई सहित अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। जबकि कोतवाली पुलिस, रात दिन आरोपियों की तलाश में उनके रिश्तेदारों तथा परिचितों के घर पर भी दबिश देकर गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है।
बीते 19/20 नवम्बर की देर रात्रि क्षेत्र के गणेश पुरवा गांव निवासी सत्यप्रकाश का अपनी पत्नी से बीते कई वर्षाे पूर्व विवाद हो गया था। इसके बाद उस्की पत्नी वहाँ से चली गई थी। घर पर वह अपनी शादी शुदा बहिन मंजू के साथ रह रहा था। पिता की मौत के बाद जमीनी बटवारे को लेकर उसका अपने सगे बड़े भाई जय प्रकाश से आपसी विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर बीते 19/20 नवम्बर की रात जयप्रकाश अपने गांव के ही तीन अन्य साथियों के साथ सत्यप्रकाश के घर मे घुस आया था। और कुल्हाड़ी से प्रहार कर छोटे भाई सत्यप्रकाश की हत्या कर दी थी। उक्त घटना को मृतक की बहिन मंजू देवी ने दूसरे कमरे से छिप कर देखा भी था और सुबह उसी ने फोन पर पुलिस को सूचना दी थी। मौके की छानबीन करने के बाद कोतवाली पुलिस ने मंजू देवी की तहरीर के आधार पर बड़े भाई जयप्रकाश, सहित गांव निवासीगण मनोज पुत्र राम लखन, नरेश पुत्र मेवालाल, महिपाल पुत्र देवीदयाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी अभी तक पुलिस, आरोपियों तक नही पहुच सकी केवल हवा में ही हाथ पैर मार रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जगह जगह दबिश दे रही है। बहुत शीघ्र ही हत्यारोपी सलाखों के पीछे होंगे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know