Top News

पाता स्टेशन पर पटरी से उतरा मालगाड़ी का पहिया

पाता स्टेशन पर पटरी से उतरा मालगाड़ी का पहिया*

*लूप लाइन पर खड़ी थी मालगाड़ी,ट्रेनों का संचालन नही हुआ बाधित*

*टूण्डला जंक्सन से रिलीफ ट्रेन से आये  कर्मियों ने पहिये को ट्रैक पर चढ़ाया*

*गार्ड ब्रेक डिब्बा के साउथ साइड का उतरा था ट्रेक से पहिया*

*फफूंद,औरैया।* दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित पाता स्टेशन के लूप लाइन पर मंगलवार को तड़के गार्ड ब्रेक के डिब्बा का पहिया उतर गया,ट्रेन लूप लाइन पर होने से कोई हादसा नही हुआ रिलीफ ट्रेन से आये रेल कर्मियों ने पहिया को ट्रेक पर चढ़ाया गया।मंगलवार की सुबह लगभग चार बजे टूण्डला जक्शन से चलकर कानपुर जा रही मालगाड़ी नम्बर के एस 42 पाता स्टेशन पर लूप लाइन पर खड़ी थी,स्टेशन मास्टर पाता नवरतन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि लूप लाइन पर ट्रेन को आगे पीछे करने पर मालगाड़ी के गार्ड ब्रेक डिब्बा का साउथ साइड का पहिया पटरी से उतर गया, मालगाड़ी के गार्ड जगदीस प्रताप ने ट्रेन के चाकल प्रभाकर यादव व राम सिंह को रेल पटरी से गार्ड डिब्बा का पहिया उतर जाने की सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने रेलवे के अधिकारियों को सूचित किया। सूचना मिलते ही टूण्डला जंक्सन से रिलीफ ट्रेन से आये रेल कर्मियों ने ट्रेक से उतरे पहिये को पटरी पर चढ़ाया,कर्मियों के साथ रेलवे के अधिकारी व इंजीनियर भी आये।मालगाड़ी के लूप लाइन पर होने के कारण अन्य ट्रेनों का संचालन बाधित नही हुआ।ट्रेन से गार्ड के डिब्बा को अलग कर दिया गया है।डिब्बा का पहिया किन कारणों से पटरी से उतरा इसकी तकनीकी जानकारी स्टेशन मास्टर सहित स्टेशन पर मौजूद अन्य रेल कर्मियों ने मना कर दिया,अपना नाम बताए बिना मौजूद रेल कर्मियों ने कहा कि लूप लाइन पर आगे पीछे करने पर अक्सर ऐसा हो जाता है कोई बड़ी बात नही है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم