*विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत जागरूक कर शासन की योजनाओं को बताया*
*बिधूना,औरैया।* शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आयोजित विधिक साक्षरता एंव जागरुकता शिविर में जहां लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरुक किया गया वहीं शासन की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गयी। इस अवसर पर कहा गया की जानकारी के अभाव में व्यक्ति को पात्र होते हुए भी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता और उसे न्याय के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। इस अवसर पर पीएलवी राघवेंद्र प्रताप सिंह गौर ने कहा कि तीन लाख से कम आय के गरीब बेसहारा लोगों को प्राधिकरण के द्वारा निःशुल्क कानूनी सहायता दी जाती है ताकि पैसे के अभाव में व्यक्ति न्याय से बंचित न रह जाये। उन्होंने आपस के छोटे-मोटे मामलों को मिल बैठकर निपटाने पर बल दिया साथ ही जमानती अपराध के मामलों को सुलह समझौते के आधार पर लोक अदालत में निस्तारित कराने को भी प्रेरित किया। इस अवसर पर पीएलवी देवेंद्र प्रताप सिंह सेंगर ने शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पात्र होते हुए भी योजनाओं का लाभ न मिलने पर प्राधिकरण पीडित की हर संभव मदद को तैयार है। उन्होंने दैवी आपदा के मामले में बिना पोस्टमार्टम कराए क्रिया कर्म न करने को कहा| कहा कि बिना पोस्टमार्टम के शासन की किसी भी योजना का पीडित परिवार को लाभ नहीं मिल पाता है। इस अवसर पर पीएलवी वेद प्रकाश वर्मा ने लोगों से घरेलू हिंसा बालश्रम न करने ,बेटा बेटियों में भेद न करने के साथ शिक्षित संस्कारित बनाने ,गांव में साफ सफाई रखने,धान खरीद पर धान विक्रय करने के लिये जनसेवा केन्द्र पर पंजीकरण कराने ,पराली न जलाने को जागरूक किया। इस अवसर पर समूह की महिलाएं, ग्राम प्रधान एवं कई अन्य लोग सभागार में मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know