नगर पंचायत बिधूना के अधिशाषी अधिकारी और वरिष्ठ लिपिक दिनेश गुप्ता जो igrs पोर्टल पर की गई शिकायत का फर्जी निस्तारण करने में महारथ हासिल किए हैं । नगर पंचायत बिधूना में किए गए भ्रष्टाचार की बिना जांच हुए ही बाबू दिनेश गुप्ता उच्चाधिकारियों को निस्तारण में अवगत कराते हैं कि जांच टीम द्वारा जांच कर ली गई है जब इस संबंध में जांच टीम से जानकारी ली जाती है तो जांच टीम लिखित रूप से अवगत कराती है कि जांच से संबंधित अभिलेख आज दिनांक 25 अक्टूबर 2021 तक अधिशाषी अधिकारी ने उपलब्ध ही नहीं कराए तो जांच कैसे हो गई ? बाबू दिनेश गुप्ता के तो कहने ही क्या एक शिकायत के निस्तारण में आख्या दे रहे है कि प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है जब न्यायालय में जानकारी की जाती है तो न्यायालय द्वारा भी लिखित रूप से अवगत कराया कि कोई प्रकरण न्यायालय में दायर ही नहीं है । वाह क्या कहने नगर पंचायत बिधूना के अधिकारियों के और बाबु के ।
नगर पंचायत बिधूना के अधिशाषी अधिकारी और वरिष्ठ लिपिक दिनेश गुप्ता जो igrs पोर्टल पर की गई शिकायत
बल्लू शर्मा
0
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know