Top News

खाखी की दादागिरी आयी सामने! वर्दी की दम पे करा रहे अवैध कब्जा!

खाखी की दादागिरी आयी सामने! वर्दी की दम पे करा रहे अवैध कब्जा! 
बिधूना(औरैया)- औरैया जनपद के क्षेत्र बिधूना कोतवाली के अंतर्गत ग्राम भटौली का एक भूमि विवाद का मामला सामने आया है जहाँ ग्राम निवासी प्रांशु पुत्र श्री इंद्रपाल ने दिये शिकायती पत्र मे बताया की गाँव के ही निवासी इस्लाम खां पुत्र गफुरे खा के द्वारा उनकी भूमि पर अवैध निर्माण कार्य करा रहे है!जिस पर प्रार्थी ने निर्माण कार्य किये जाने पर मना किया तो उक्त विपक्षी व उनकी पत्नी एवम पुत्रीया लड़ने पे आमादा हो गयी और इस्लाम खां ने अपने जान पहचान के किसी पुलिस वाले से मिलकर प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दे रहे है! आरक्षी इत्याद खा  पुत्र श्री नजीस खा, आरक्षी इसरार खा पुत्र श्री नजीस खां जो की  गुरसहायगंज के निवासी हैं और इनकी वर्तमान तैनाती कानपुर में है!  यह दोनों अपनी पुलिस की वर्दी का रौब झाड़ते हुए पीड़ित की जमीन पर स्वयं ही मजदूरी का कार्य कर अवैध कब्जा करा रहे है! वही बिधूना एसएचओ ने उप जिला अधिकारी के आदेशों को दरकिनार करते हुए पीड़ित का शिकायती पत्र तक नहीं लिया पीड़ित प्रार्थी न्याय की आस में दर-दर भटक रहा है!

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم