*रेलवे अंडरब्रिज के नीचे ट्रक पलटने से यातायात ठप*
*अछल्दा, औरैया।* अछल्दा-फफूंद मार्ग स्थित पड़ने वाले ब्रिज के नीचे का रास्ता बदहाल होने से शनिवार की सुबह एक ट्रक गड्ढे में फंसकर पलट गया जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया इस मार्ग से निकलने वाले वाहनों के पहिये जहां के तहां थम गए। क्रेन की मदद से ट्रक को उठाया गया घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। कड़ी मशक्कत बाद भी यातायात शाम सुचारू रूप से चालू नहीं हो सका
अछल्दा-फंफूद रोड स्थित प्रेमनगर निकट रेलवे क्रासिग पर डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर डीएफसी पर ब्रिज बना है। इस मार्ग से होकर कानपुर देहात, कन्नौज सहित औरैया की ओर वाहन आते है। ब्रिज के नीचे का रास्ता खराब होने से यहां आए दिन जाम की समस्या होती है। बदहाल मार्ग को देखते हुए कई वाहन सवार अटसु मार्ग को अपनाते हैं। इसमें उन्हें करीब 10 किमी लंबा चक्कर लगाना पड़ जाता है। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अटसु मार्ग होकर नगरिया गांव के बम्बा पटरी से वह गंतव्य की ओर जाते हैं। शनिवार की सुबह इस ब्रिज के नीचे कीचड़-पानी भरे गड्ढे में एक ट्रक फंस गया। आधा से ज्यादा पहिये गड्ढे में फंसने के बाद वह वहीं पलट गया जिस कारण पीछे व सामने से आ रहे वाहन सवार जाम में फंसे।
*कई बार की जा चुकी है शिकायत*
बदहाल सड़क मार्ग को दुरुस्त कराने के लिए कई बार क्षेत्रीय लोगों ने रेलवे व नगर पंचायत प्रशासन से शिकायत की। कृषि राज्य मंत्री दिबियापुर विधायक लाखन सिंह राजपूत को भी समस्या से अवगत कराया। लेकिन आज तक बदहाल सूरत नहीं बदली।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know