Top News

बिधूना कस्बे में दिबियापुर रोड तिराहे पर बीती रात एक मकान में घुसे चोरों ने नगदी जेवरात समेत हजारों का माल पार कर दिया है

बिधूना। बिधूना कस्बे में दिबियापुर रोड तिराहे पर बीती रात एक मकान में घुसे चोरों ने नगदी जेवरात समेत हजारों का माल पार कर दिया है वही गृहस्वामी ने एक चोर को मौके से दबोच कर पुलिस को सौंप दिया है जबकि दो अज्ञात चोर तमंचा लहराते हुए मौके से बचकर भाग जाने में सफल रहे हैं।
 बिधूना कस्बे के दिबियापुर रोड तिराहे पर  जितेन्द्र कुमार गुप्ता उर्फ जीतू पुत्र सत्यनारायण गुप्ता के मकान में बीती रात तीन चोर घुस आए और मकान में अलमारी में रखा 10000 रुपए नगदी समेत सोने की एक जंजीर एक जोड़ी टॉप्स व मोबाइल फोन समेत हजारों रुपए कीमत का सामान चोरी कर लिया।खट पट की आवाज सुनकर गृह स्वामी व उसके परिजन जाग गए बाद में रोशनी में देखा तो छत से कूदने के कारण चोटिल हुआ एक चोर मकान में बने गोदाम में छिप गया जिसे गृहस्वामी व उसके परिजनों ने मौके पर ही दबोच लिया जबकि दो अज्ञात चोर तमंचे लहराते हुए मौके से बचकर भाग गए। बाद में गृहस्वामी द्वारा पकड़े गए चोर को पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस गिरफ्त में आए चोर ने अपना नाम विकास कश्यप निवासी नवीन बस्ती कस्बा बिधूना बताया है। संवाददाता बल्लू शर्मा बिधूना औरैया

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم