Top News

भारतीय किसान संघ ने शिवकांत दुबे को जिलाध्यक्ष व प्रवीण को जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौपी

*भारतीय किसान संघ ने शिवकांत दुबे को जिलाध्यक्ष व प्रवीण को जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौपी*

*दिबियापुर,औरैया।* भारतीय किसान संघ के जिला सम्मेलन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें शिवकांत दुबे को जिलाध्यक्ष व प्रवीण पालीवाल को जिला मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।  भाग्यनगर ब्लाक के डाढ़ी ग्राम के राधा कृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमे अवधेश सिंह व पुष्पेन्द्र सिंह सेंगर को जिला उपाध्यक्ष , अनिल गुप्ता व देवेन्द्र सिंह को जिला सह मंत्री, शिव कुमार वर्मा को जिला कोषाध्यक्ष ,राम निवास शुक्ला को कार्यालय प्रमुख,ब्रजपाल सिंह को युवा प्रमुख,नाथूराम तिवारी बीज प्रमुख,संतोष कुमार यादव को सिंचाई प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई।प्रतीक पोरवाल व गिरीश सिकरवार जिला कार्यसमिति के सदस्य बनाए गए।सम्मेलन में निवर्तमान जिला ध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने अपने तीन साल के कार्यकाल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया ।सम्मेलन में प्रथम सत्र में प्रांतीय कोषाध्यक्ष सर्वेश सिंह भदौरिया ने अपना उद्वोधन दिया। नए जिलाध्यक्ष शिवकांत दुबे ने अपने स्वागत भाषण में लोगों से सहयोग की अपील की। इस अवसर पर  हरवीर सिंह सेंगर, नीरज , अनिल कुमार सिंह, जगराम सिंह परिहार, रेखा गुप्ता, रामाधार सिंह,सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم