Top News

*सड़क पर आवारा घूम रहे सांड ने ले ली एक और बाइक चालक की जान*


■ *आवारा सांड ने  बुझा दिया मृतक के पिता मानसिंह के घर का चिराग*
■ *घटना स्थल पर मयफोर्स पंहुचे थानाध्यक्ष जीवाराम ने नम आंखों से शव का पंचनामा भराकर पोस्टमार्टम को भेजा*
    घनश्याम सिंह
औरैया
जनपद के थाना बेला क्षेत्र के अंतर्गत सड़क पर काल बन कर घूम रहे आवारा सांड ने एक बाइक सवार युवक की जान लेकर उसके घर पर दुःख का बज्रपात कर दिया।।
      मर्माहत समाचार के अनुसार पड़ोसी जनपद इटावा के थाना ऊसराहार के ग्राम भरतिया कोठी निवासी मानसिंह यादव का छोटा बेटा रामवीर यादव किसी कार्य से बेला थाना क्षेत्र के ग्राम लक्षीराम पुरवा आया था, वहां से वह वापस अपने गांव भरतिया कोठी जा रहा था, जब वह बेला कस्बे से पूर्व तिर्वा मार्ग पर गैस गोदाम के सामने पहुंचा तभी उसकी बाइक के आगे एक आवारा सांड अचानक आ गया, जिससे रामवीर की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर बाइक समेत गिर गया जिससे उसके गंभीर चोट आई, सूचना मिलने पर  थानाध्यक्ष जीवाराम ने मयफोर्स मौके पर पहुंचकर तत्काल उसे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला भेजा, तब तक उसकी मौत हो गई, इसके बाद थानाध्यक्ष जीवाराम ने शव का पंचनामा  भरा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, थानाध्यक्ष जीवाराम ने बताया कि मृतक भरतिया कोठी निवासी मान सिंह यादव का छोटा बेटा था, इसके  पूर्व उनका बड़ा बेटे का भी निधन हो गया था, छोटे पुत्र की असमय मौत से मान सिंह के घर पर दुख का बज्रपात हो गया है, क्षेत्रवासियों ने आए दिन दुर्घटनाओं का सबब बन रहे आवारा सांड व गौवंश की बाढ़ से मुक्ति दिलाने के लिए जिलाधिकारी औरैया व मुख्यमंत्री उप्र से मांग की है, क्षेत्र वासियों ने बताया कि बेला क्षेत्र में एक भी गौशाला  नहीं है, जिसके चलते क्षेत्र में आवारा जानवरों की फौज विचरण कर राहगीरों के लिए महाकाल  बन रही है।।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم