Top News

विधिक साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को किया जागरूक

*विधिक साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को किया जागरूक*

*बिधूना औरैया।* जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया के तत्वाधान में विकासखंड क्षेत्र बिधूना के ग्राम अलीपुर पलिया निवादा मलखान एवं सहार विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पुर्वा रावत में आयोजित विधिक साक्षरता एंव जागरुकता कार्यक्रम के तहत जहाँ ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरुक किया गया। वहीं शासन की जनहितकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गयी| इस अवसर पर कहा गया कि जागरुकता के अभाव में व्यक्ति पात्र होते हुऐ भी लाभ से बंचित रह जाता है |इस अवसर पर पीएलवी राघवेन्द्र प्रताप सिंह गौर ने   शासन की जनहितकारी योजनाओं एंव  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली निःशुल्क सहायता आदि के सम्बन्ध में  विधिक जानकारियां दी। उन्होंने बेटा बेटी में भेद न करने ,जुआँ  शराब आदि सामाजिक बुराइयों से दूर रहने ,घरेलू हिंसा दहेज आदि बुराइयों से दूर रहने को कहा। उन्होंने समाज को स्वस्थ, शिक्षित संस्कारित बनाने पर बल दिया। कानून गो सत्येन्द्र तिवारी ने लोगों को शासन की  राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, किसान दुर्घटना बीमा योजना ,मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना, बिरासत ,घरौनी आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी जबकि ग्राम्य विकास अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने आवास , विधवा, विकलांग, वृद्धजनों के लिए शासन प्रशासन द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी |इस अवसर पर पीएलवी देवेन्द्र प्रताप सिंह सेंगर ने आपस के छोटे मोटे बाद विवादों को आपस  में मिल बैठ कर निपटाने पर बल दिया। कहा कोर्ट कचहरी के चक्कर में समय और पैसा बर्बाद होता है और कटुता भी बढती है। क्षेत्रीय लेखपाल दीपक यादव ने पर्यावरण को साफ रखने के लिये साफ सफाई रखने  पराली न जलाने के साथ संचारी रोगों से बचाव के लिये प्रशिक्षित चिकित्सक से ही उपचार कराने को कहा। उस अवसर पर पीएलवी बेद प्रकाश वर्मा रवि राजपूत ने भी कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे प्रधान रविन्द्र सिंह सेंगर ने बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष ढंग से शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रधान रविन्द्र सिंह सेंगर ,  पूर्व प्रधान अशोक दिवाकर , राम प्रकाश , सुभाष , सर्वेश कुमार सिंह सेंगर ,राहुल प्रेम चंद दिनेश मिश्रा ,मोहित सिंह सेंगर नवादा में प्रधान हिमाँचल वर्मा जबकि पुर्वा रावत में प्रधान सहाने आलम आदि ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم