पत्रकारों के अपमान के भेंट चढ़ी पीस कमेटी की बैठक
आगामी त्यौहारों के मद्देनजर थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक
फफूंद/औरैया
मंगलवार को थाना परिसर में आगामी दशहरा व ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक की गई जिसमें उपस्थित लोगों से आगामी त्यौहारों को कोरोना की गाइडलाइंस का पालन करते हुए शान्ति व सदभावना के साथ मनाने की अपील की मीटिंग में नगर व क्षेत्र के सभ्रांत लोग उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता एसएसआई रामचन्द्र गौतम ने की तथा संचालन पूर्व प्रधानाचार्य कुदरत उल्ला खान ने उपस्थित लोगों के सामने अपने विचार रखते हुए आगामी दशहरा के पर्व पर महिलाओं की भीड़ के दौरान उनकी सुरक्षा की बात कही उपस्थित लोगों के बीच आगामी त्यौहारों को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गयी। वही कस्बे से आए बुधजीवियो मे सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को लेकर टिपण्णी करने लगे पुलिस अधिकारीयो के हस्तकक्षेप से मामला शान्त हुआ मीटिंग में, मुन्ना खाँ, प्रबन्धक इज़हार अहमद, समाजसेवी सत्तारर कुरैशी सभासद शब्बीर क़ुरैशी, प्रबल शर्मा, नन्दलाल, शिव कुमार, सलीम खान ,मुन्ना सिद्दीकी, कंचन श्रीवास्तव, सुरेशअवस्थी,बेंचेलाल कोरी,वहाब अंसारी, प्रधान जुआ अनवर बख़्श, प्रधान सिम्हारा राजू,प्रधान खगीपुर राजेश तिवारी सहित नगर के समाजसेवी व सम्भ्रान्त लोग उपस्थित रहे। वहीं थानाध्यक्ष श्रवण कुमार तिवारी ने मीटिंग में आये हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know