*अलग-अलग क्षेत्रो में सट्टा,जुआ के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*
*औरैया।* एसपी औरैया अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को थाना अछल्दा के उ0 नि0 संदीप सिंह द्वारा अभियुक्त राजीव कुमार पुत्र दया शंकर निवासी नहर बाजार कस्बा अछल्दा थाना अछल्दा जनपद औरैया को गिरफ्तार किया गया। जिसके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभि0 के कब्जे से 1240 रुपये व एक सट्टा पर्ची व एक पेन बरामद हुआ। वही थाना फफूंद के उ0नि0 विकास त्रिपाठी द्वारा अभियुक्त प्रशांत कुमार पुत्र स्व० राम नरेश निवासी मो. सरांय बिहारीदास कस्बा व थाना फफूंद जनपद औरैया को गिरफ्तार किया गया। सट्टा अनियंत्रित आहेत अभियोग पंजीकृत किया गया । अभि0 के कब्जे से 630 रुपये व एक सट्टा पर्ची व एक पेन बरामद हुआ ।नाजायज शराब के साथ अलग अलग क्षेत्रो में अभियुक्त गिरफ्तार
*औरैया।* एसपी औरैया अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को थाना फफूंद के उ0 नि0 विकास त्रिपाठी द्वारा अभियुक्त नरेंद्र कुमार पुत्र रामदुलारे निवासी सुकंदा का पुरवा थाना फफूंद जनपद औरैया को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब नाजायज बरामद हुई।
थाना फफूंद के उ0 नि0 सुरेश चन्द्र द्वारा अभियुक्त राजेश कुमार पुत्र रामदास निवासी सुकंदा का पुर्वा थाना फफूंद जनपद औरैया को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब नाजायज बरामद हुई। वही ऐरवाकटरा थाने के उ0 नि0 प्रवेन्द्र कुमार द्वारा अभियुक्त रमन बाबू तिवारी पुत्र स्वर्गीय सत्य प्रकाश तिवारी निवासी ऐरवाटिकुर थाना एरवाकटरा जनपद औरैया को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 15 क्वार्टर देशी शराब नाजायज बरामद हुई। पकड़े गये अभियुक्त गणों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
*वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know