*मंदिर हटाए जाने के विरोध में हिंदुत्ववादी संगठन*
*दिबियापुर,औरैया।* नहर बाजार स्थित मंदिर को हटाए जाने की योजना की खबर मिलते ही हिंदुत्ववादी संगठन आक्रोशित हो गए और कई संगठनों ने मिलकर इस कार्य का विरोध करने की तैयारी शुरू कर दी।
सक्षम संस्था जिलाध्यक्ष विकास त्रिपाठी,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला महामंत्री पंकज तिवारी, हिन्दू युवा वाहिनी जिला प्रभारी प्रदीप सिंह,बजरंग दल संयोजक आशीष चौबे,विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष शिव प्रताप जी,सवर्ण समाज सेवा संस्थान जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी,धर्म जागरण विभाग सम्पर्क प्रमुख योगेश्वर पांडेय व पूर्व शिक्षक नरेश भदौरिया की आपस मे वार्ता हुई और वार्ता में तय हुआ कि इस विषय पर शीघ्र ही जिलाधिकारी महोदय से वार्ता की जाएगी जिससे हल निकालने का प्रयास किया जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know