Top News

गरुड़ एप से अब बीएलओ का काम होगा आनलाइन

गरुड़ एप से अब बीएलओ का काम होगा आनलाइन

औरैया यदि 18 वर्ष पूरे हो गए हो तो युवा मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाएं।
औरैया : यदि 18 वर्ष पूरे हो गए हो तो युवा मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाएं। आगामी एक नवंबर से संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू हो रहा है। इस दौरान नया नाम जुड़वाने, संशोधन कराने का मौका है। यदि विधान सभा क्षेत्र बदल गया है तो भी बदलाव करवा सकते हैं। सभी प्रकार के आवेदन डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट एनएसवीपी डाट इन व वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से आनलाइन किया जा सकता है। कामन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी आनलाइन आवेदन दे सकते हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी रेखा एस चौहान ने बताया कि अगले वर्ष प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूचियों को अपडेट कर त्रुटिहीन बनाने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान एक नवंबर से शुरू होगा। पुनरीक्षण कार्यक्रम के बीच विशेष अभियान भी चलाए जाएंगे। सात नवंबर को पहला विशेष अभियान होगा। इसके बाद 13, 21 और 28 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। विशेष अभियान के दिन अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने का अवसर होगा। बीएलओ और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अन्य अधिकारी कर्मचारी मतदान केंद्रों पर ही मौजूद रहेंगे। उन्होने निर्देश दिया कि पिछले चुनाव में कम मतदान वाले बूथो पर विशेष तौर पर ध्यान देते हुए मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया जाये। उन्होने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार जेंडर रेशियो को भी मतदाता सूची में संतुलित किये जाने की आवश्यकता है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने