Top News

स्वास्थ्य विभाग की टीम हर संभव मदद करेगी -सीएमओ

स्वास्थ्य विभाग की टीम हर संभव मदद करेगी -सीएमओ अर्चना श्रीवास्तव

औरैया में बुखार से 6 की मौत, अलर्ट हुआ प्रशासन
औरैया : यूपी के औरैया में जानलेवा बुखार  से मौतों का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। रविवार को बुखार से 6 लोगों की मौत हो गई हैं। 
जनपद के क्षेत्र में बुखार ने अपने पैर करीब एक पखवाड़े पहले ही जमा लिए थे। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में 6 लोगों की मौत का सिलसिला भी शुरू हुआ वहीं तुरंत  प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए टीम पूरी तरह घर घर छोंड़ दी लोगों का चेकअप और दवाएं घर घर कैम्पेन कर लोगों को उपलब्ध करवा रही है  बीमारी ने अपने पैर तेजी से पसार लिए। अभी तक जहां प्रशासन के पास बुखार  से मरने वालों की संख्या 6 है  वहीं परिवार में लोगों की मौत से मातम फैल गया है।
औरैया जनपद में वायरल बुखार से लोगों की हो रही मौतों और दर्जनों लोगों के अस्पतालों और मोहल्लों में उपचाररत होने के बाद स्वयं हालातों का जायजा लेने सीएमओ अर्चना श्रीवास्तव ऐरवा कटरा क्षेत्र में पहुंची। सीएमओ ने बुखार से ग्रसित क्षेत्र व जिला अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना। उन्होंने स्वास्थ विभाग की टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समस्या ग्रस्त क्षेत्रों में साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश  दिए। जनपद में बढ़ते ड वायरल व उससे पीडि़त लोगों को त्वरित राहत पहुंचाने एवं वायरल बुखार पर जल्द नियंत्रण करने के उद्देश्य से, क्षेत्र में निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों से बातचीत की।  वायरल बुखार से हुई मृत्यु के बारे में जानकारी ली। बुखार से ग्रसित मरीजों का हाल व उनके चल रहे उपचार के बारे में परिजनों और सम्बन्धित टीम से जानकारी ली। 
सीएमओ ने घर पहुंचकर उसकी मेडिकल जांचों एवं उपचार को देखा।


Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने