औरैया पशुओं में कई कारणों से उत्पन्न होने वाली संक्रमित बीमारियों से
संक्रमित बीमारियों से करें पशुओं का बचाव : डा. विकास
औरैया : पशुओं में कई कारणों से उत्पन्न होने वाली संक्रमित बीमारियों से उत्पादन प्रभावित होता है। कई बार पशुपालकों को पशु हानि भी होती है। इसमें कुछ बीमारियां तो एक पशु से दूसरे पशु तक फैलने का खतरा रहता है। आने वाले सर्दी के मौसम में दुधारू पशुओं की विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। इस मौसम में थनैला नाम से प्रचलित थनों की बीमारी फैलती है। जिसके लिए पशुपालकों को सावधानी बरतनी चाहिए।
सरपंच समाज कृषि विज्ञान केंद्र परवाहा पशुपालन विज्ञानी डॉ. बृज विकास सिंह ने दैनिक जागरण से हुई वार्ता में बताया कि पशुओं में संक्रमित बीमारियां सूक्ष्म विषाणु, जीवाणु, फफूंदी, अन्त: व वाह्य परजीवी और प्रोटोजोआ कुपोषण के साथ साथ शरीर के अंदर की उपापचय क्रिया, विकार आदि प्रमुख हैं। कुछ बीमारियां एक पशु से दूसरे पशु को लग जाती है. जिनके बारे में पशुपालक को जानकारी अवश्य रखनी चाहिए।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know