Top News

लापता युवक का पुलिस नहीं कर रही खोजबीन

लापता युवक का पुलिस नहीं 
कर रही खोजबीन

1 सप्ताह पहले हुए लापता युवक का नहीं मिल रहा कोई सुराग
घर वालों ने काफी खोजबीन करने के बाद पुलिस को दी तहरीर
परिवारी जनों के अनुसार मानसिक तनाव में रहता था युवक
मानसिक तनाव का कारण नहीं बता पा रहे परिवारी जन

अचानक घर से गायब हुए  युवक का आसपास की रिश्तेदारीयो मैं काफी खोजबीन करने के बाद नहीं चल पा रहा है कोई पता थक हार कर परिवारी जनों ने कोतवाली औरैया में लिखित दी तहरीर

पुत्र के गायब होने से माता पिता की बड़ी बेचैनी 
गुम हुए युवक का पुलिस  अभी तक नहीं लगा पाई कोई सुराग

बताते चलें यह मामला औरैया कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत ताले पुर के रहने वाले रवि किशन पुत्र अजब सिंह कुशवाहा उम्र लगभग 27 वर्ष लंबाई 5 फुट 7 इंच है रवि किशन 11 अक्टूबर को सुबह 5:00 बजे घर से लापता हो गया है परिवारी जनों ने बताया कि मैंने गांव में व खेतों में काफी तलाश की मिलने जुलने व दोस्तों से  पूछताछ की जिसका   कहीं भी पता नहीं चल सका  युवक का कहीं पता न चल ने पर अजब सिंह ने औरैया कोतवाली में लिखित तहरीर देकर पुलिस प्रशासन सेअपने गायब हुए पुत्र की तलाश करने की गुहार लगाई है औरैया कोतवाली पुलिस ने पीड़ित पिता को आश्वासन दिया है कि आपके पुत्र को खोज निकालेंगे लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है पीड़ित पिता को डर है की कहीं मेरे पुत्र के साथ कोई अनहोनी घटना न हो जाए
संवाददाताबा बल्लू शर्मा औरैया

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم