वेमौसम बरसात में फसल का नुकसान किसान है परेशान
डी ए पी मैं हो रही महंगाई एवं कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार से गुहार
औरैया ककोर मुख्यालय
किसानों को न्याय दिलाने के लिए किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष विपिन राजपूत ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अवगत करवाया कि किसान क्यों है।परेशान सरकार किसानों के नुकसान की मुआवजा क्यों नहीं मंजूर कर रही है बेमौसम बरसात के कारण किसानों की फसलें चौपट होने से किसान भुखमरी के कगार पर आ गया है भ्रष्टाचार के ऊपर ध्यान न देकर के किसानों की समस्याओं को ना समझ कर दिनों दिन किसान जमी दोष होता जा रहा है नॉर्मल किसान जोकि छोटी सी खेती पर परिवार चलाता है उस किसान की हर फसल धान आलू बाजरा सरसों बेमौसम बरसात के कारण चौपट हो जाने से किसान फांसी लगाने पर उतारू है कृपया ध्यान दें किसान यूनियन जिला अध्यक्ष विपिन राजपूत ने शासन प्रशासन से अपील की है किसानों को बचाया जाए उनकी फसलों को जल नष्ट हुई है उनका मुआवजा दिलवाया जाए किसानों की समस्याओं को समझा जाए एवं किसानों को खाद के ऊपर नियंत्रण रखकर कम रेट पर किसानों को खाद उपलब्ध करवाई जाए यही मांग ले करते भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष विपिन राजपूत ने अपने पदाधिकारियों के साथ मिलकर जिला मुख्यालय ककोर में ज्ञापन देकर धरना प्रदर्शन किया और अवगत करवाया है कि किसानों को उनका हक ना मिला तो एक 15 दिन के अंदर भूख हड़ताल करने पर मजबूर होगे। संवाददाता बल्लू शर्मा औरैया
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know