Top News

औरैया राजा भैया औरैया में

 औरैया राजा भैया औरैया में

स्थान -:- औरैया
रिपोर्ट -:-बल्लू शर्मा
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के रास्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया आज संकल्प यात्रा के दौरान औरैया जनपद पहुंचे जनपद औरैया कानपुर देहात के बॉर्डर पर जिला अध्यक्ष औरैया के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया का स्वागत किया गया राजा भैया के स्वागत समारोह के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ लगी हुई थी युवाओं में काफी जोश राजा भैया की एक झलक पाने के लिए दिख रहा था वहीं औरैया दौरे के दौरान राजा भैया ने बताया कि किसानों आम आदमियों गरीबों नौजवानों के मुद्दे को लेकर पार्टी चुनाव मैदान में आएगी लगभग 100 से अधिक सीटों पर चुनाव मैदान में उतरेगी ।
औरैया जनपद के भाजपा नेताओं के द्वारा रघुराज प्रताप सिंह की फोटो भाजपा नेताओं के साथ लगाने के सवाल पर राजा भैया ने कहा कि उनका अभी किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन करने का कोई विचार नहीं है विकल्प सभी के लिए खुले हुए हैं हमारा वर्तमान का जो दौरा चल रहा है यात्रा चल रही है वह सर्व समाज के लिए है ना कि क्षत्रिय समाज के लिए कुंडा प्रतापगढ़ में क्षत्रियों की जनसंख्या 6000 बताते हुए कहा कि सबसे कम छतरी होने के बावजूद भी मैं वहां से जीता रहा हूं मुझे सिर्फ क्षत्रियों का ही वोट नहीं मिलता मुझे सभी जातियों का सभी वर्गों का वोट मिलता है आगामी चुनावों के सवालों पर सभी बातें आगामी समय में समय से बता देने की बात कहते हुए अपनी यात्रा को जारी रखा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने