Top News

09 नवंबर को होगी नीलामी



09 नवंबर को होगी नीलामी

औरैया 26 अक्टूबर 2021-*अध्यक्ष नीलामी समिति /अपर जनपद न्यायाधीश ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि दीवानी न्यायालय परिसर में सरकारी एम्बेसडर कार संख्या यूपी 81 डी 8705 की नीलामी 09 नवंबर को 4:30 बजे न्यायालय परिसर में नीलामी समिति की उपस्थिति एवं देखरेख में संपन्न होगी। नीलामी में सम्मिलित होने वाले व्यक्ति उपरोक्त वाहन की बोली बोलने के लिए रुपए 5000/- जमानत के रूप में कार्यालय नजारत जजी में जमा करेंगे। उसके बाद ही नीलामी में भाग लेने के लिए सक्षम होंगे। नीलामी संपन्न होने तथा मान्य होने पर नीलामी की संपूर्ण धनराशि एक मुश्त तत्काल कार्यालय के केंद्रीय नजारत अनुभाग जनपद न्यायालय में जमा करनी होगी। नीलम की अंतिम बोली का निर्णय माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा तय किया जाएगा।


Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने