सर्व शक्ति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकारों व संगठन के पदाधिकारियों का किया सम्मान।
औरैया-सर्व शक्ति सेना के उत्तर प्रदेश के प्रदेश सयोजक दीपक राठौर ने मीडिया को बताया की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सेठी ने संगठन के तृतीय वर्ष गाँठ पर सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिस पर उनके द्वारा दिल्ली मे पत्रकारों व संगठन के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। दिल्ली मे आयोजित सम्मान समारोह मे देश के अलग अलग जगहो से पत्रकारों को बुला कर उनका सम्मान किया। जिसमे महाराष्ट्र के प्रमुख संजय मौर्य, यू पी के प्रदेश संयोजक दीपक राठौर , हिमाचल से राष्ट्रीय सचिव वशिष्ठ ,जम्मू कश्मीर से राजन गुप्ता, पंजाब से सैकड़ों कार्यकर्ता, उत्तर प्रदेश से श्रीकांत यादव सर्वशक्ति सेना जिला प्रमुख आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सेठी ने बताया कि पिछले 3 वर्षों में सर्व शक्ति सेना ने संपूर्ण देश में काफी तेजी से अपना विस्तार किया है और हजारों कार्यकर्ता सर्व शक्ति सेना से जुड़ रहा है आने वाले समय में सर्व शक्ति सेना संगठन अपने एक मजबूत वर्चस्व के साथ हिंदुत्व की पहचान रखने बाला बहुत बड़ा संगठन स्थापित होगा।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know