■ *सपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह के मार्गदर्शन में महिला सपा नेताओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया*
■ *कार्यक्रम की सफलता से गदगद हुए सपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि जागरूक हई महिलाएं प्रदेश में लाहरायेगीं सपा का परचम*
घनश्याम सिंह
औरैया
जनपद औरैया के समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित महिला सम्मेलन में जनपद की महिला सपा कार्यकर्ताओं ने अत्यंत जोश खरोश से समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंदना यादव का स्वागत कर उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया,इस मौके पर सपा महिला सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वन्दना यादव ने अपने संबोधन में महिला सुरक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि द्रोपती स्वरुप महिलाओं को चीर हरण से बचने के लिए अखिलेश जी जैसे कन्हैया की जरूरत है,
समाजवादी महिला सम्मेलन की मुख्य अतिथि महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंदना यादव ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब प्रदेश में महिला सुरक्षा नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है, उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता महिलाओं की इज्जत तार तार करने में लगे हैं और योगी जी महिला सुरक्षा के कोरे कसीदे पढ़ रहे हैं। आज महंगाई से आम घरेलू महिला परेशान है,अब समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ही समाज का भला होगा।वहीं राष्ट्रीय सचिव रचना सिंह ने महिलाओं को एक जुट होकर सपा सरकार बनाने की अपील की , इसके पहले जिलाध्यक्ष धनदेवी यादव ने आयी हुई मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया,कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से सुमन दिवाकर व पल्लवी पाल ने किया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व ब्लॉक प्रमुख रानी देवी,पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत ऊषा दोहरे, रश्मि यादव,डॉ प्रियंका शाक्य,मधु पांडेय,निर्मला प्रजापति, अंजली अवस्थी,सर्वेश कुमारी गुप्ता,वीना सिद्धार्थ,रामा पाल,कमरुनिशा,सुमन केवट,मालती गौतम व सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं, समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं की उमड़ी भारी तादात से कार्यक्रम में चार चांद लग गए,इससे गदगद सपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही केवल महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की बात करती है, उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यकाल में महिला सुरक्षा के अनगिनत कानून बनाये जिनका सार्थक परिणाम सामने आ रहा है, उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की महिलाएं समझ चुकी हैं कि उनका भला समाजवादी पार्टी के अलावा कोई नहीं करने वाला है,उन्होंने कहा कि जागरुक हुई प्रदेश की महिलाएं आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में समाजवादी पार्टी का परचम लहराएँगी।।
फ़ोटो 02
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know