Top News

आपस मे चले लाठी डंडे पांच गम्भीर घायल

*आपस मे चले लाठी डंडे पांच गम्भीर घायल* 

*बिधूना,औरैया।* अछल्दा थाना क्षेत्र इटेली चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम किल्लामपुर में भैस की खूंटी लगाने को लेकर आपस मे चले लाठी डण्डे व धार दार हथियार से  पांच गम्भीर रूप से हुए घायल हो गये।
   प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्वेश कुमार यादब पुत्र लज्जाराम यादव व राकेश कुमार पुत्र लज्जाराम व लज्जाराम पुत्र तेज सिंह व नीतू देवी पत्नी राकेश कुमार व शिवानी पुत्री राकेश कुमार निवासीगण किल्लामपुर थाना अछल्दा जनपद औरैया  बीती रात नीतू देवी अपनी भैस बांधने के लिये एक खूंटी लगा रही थी , तभी घात लागये बैठे परिवार के  महाराज सिंह यादव  पुत्र लज्जाराम व संजीव कुमार पुत्र महाराज सिंह व ज्ञान सिंह पुत्र लज्जाराम व मुलायम सिंह पुत्र ज्ञान सिंह , भोला पुत्र ज्ञान सिंह सहित पूरा परिवार एकत्रित होकर गाली- गलौज कर लाठी- डंडो व धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे परिवार के ही पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगो की मदद से आनन फानन घायलों को सीएचसी अछल्दा में  भर्ती कराया गया , जहाँ डॉ० सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि दो  की हालत गम्भीर होने के कारण उन्हें मिनी पीजीआई सैफई रिफर कर दिया है ,  तथा तीन का इलाज चल रहा है। वही पीड़िता नीतू देवी ने विपक्षीगण के ऊपर  आरोप लगाते हुये कहा कि उसे व उसकी बेटी के साथ हाथापाई कर कान के टॉक्स भी छीन लिये। थाना प्रभारी तारिक खाँन ने बताया पीड़ित का मेडिकल करा दिया गया है। जाँच की जा रहीं जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाई की जायेगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم